Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

13 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत आयु 21 वर्ष निवासी ग्राम छापरी, थाना बण्डा की गिरफ्तारी में सागर पुलिस को आज तड़के बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आरोपी घटना बाद से फरार था जिस पर पुलिस द्वारा पूर्व से ही ₹30,000 का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है तथा इसके ऊपर 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। दिनांक 13/09/2026 को तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत थाना बहरोल क्षेत्र अंतर्गत कठुआ नाला के पास जंगल में, मुख्य मार्ग धामोनी – बहरोल तरफ से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंडा जाने की संभावना है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को भी आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और क्षेत्र में नाकाबंदी की गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह एवं थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थान की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन सर्चिंग प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं सर्चिंग के दौरान आरोपी शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य कर तीन फायर किए गए।

पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

पुलिस टीम ने तत्परता और साहसिक कार्यवाही का परिचय देते हुए घायल आरोपी शिवांजय राजपूत को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को तत्काल आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 03 खाली कारतूस, एक मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को प्राप्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय करने से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

सागर पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Sagar13 Sep

जहरीली शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Sagar13 Sep

खुरई में 22 करोड़ के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण
Sagar13 Sep

10 लाख की जनसुविधा की सौगात, सार्वजनिक शौचालय का विधायक लारिया ने कर्रापुर में किया लोकार्पण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न में कमिश्नर रीवा ने किया युवा संवाद।
Singrauli13 Sep

सिंगरौली: पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न में कमिश्नर रीवा ने किया युवा संवाद।

सिंगरौली: पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न में कमिश्नर रीवा ने किया युवा संवाद। उपलब्ध समय एवं संसाधनों का सदुपयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!