एक घर के बुझ गए दो चिराग, विधायक लारिया ने संभाला शोकाकुल परिवार,दोनों मासूमों के लिए 4-4 लाख की सहायता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भापेल अंतर्गत गोढ़ीखैर में पोखर में डूबने से 5 वर्षीय जागेन्द्र एवं 3 वर्षीय गजेंद्र, पिता विनोद आदिवासी की अकस्मात मृत्यु की हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया ने दूरभाष पर जिला चिकित्सालय सागर के अधिकारियों से समन्वय कर दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था कराई। उन्होंने परिजनों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक लारिया ने संबंधित अधिकारियों को दोनों बच्चों के परिजनों को नियमानुसार 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन की ओर से हरसंभव सहायता परिवार को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
दो मासूम बेटों को एक साथ खोना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक लारिया ने दिवंगत मासूमों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा मे सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी CM के आदेशो को नहीं मान…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के पानीपत मे पुलिस ने 6 साल से फरार 5 हजार के इनामी चैन स्नेचेर को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
करनैलगंज(गोण्डा) | 13 सितंबर 2026 कजरी तीज के धार्मिक पर्व पर करनैलगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।**…
पूरी खबर पढ़ें →
फलोदी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान श्री सतनामसिंह आईपीएस,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पॉश इलाके पाल रोड पर सुबह एक पालतू डॉग ने रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक (IG)…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।