Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

अर्जुन का शानदार प्रदर्शन: क्षेत्रीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित किया।

14 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अर्जुन का शानदार प्रदर्शन: क्षेत्रीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित किया। - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

उक्सा बाजार (सिद्धार्थनगर)। उक्सा बाजार के किसान इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र अर्जुन यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। संत कबीर नगर में आयोजित जिला/मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में अर्जुन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ ही अर्जुन का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने अर्जुन की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। शिक्षकों डॉ. सतेंद्र मिश्रा और राम दरस यादव ने कहा कि अर्जुन कुश्ती के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

इससे पहले, अर्जुन ने सिद्धार्थनगर में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद, उन्होंने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।

अर्जुन की इस सफलता ने विद्यालय परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल पैदा कर दिया है। अशोक यादव, मनोज शर्मा, सुनील पांडे, कैलाश चंद पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, राजेश यादव, सर्वेश उपाध्याय, अविनाश, राम पूजन वर्मा और अनिल चौबे ने विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अर्जुन को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
Sant Kabir Nagar14 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!

🔥 हरलीन कौर की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में FIR No. 0754/2026 — अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद
Basti14 Sep

बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। जनपद में ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSP) पर PhonePe / Google Pay की फर्जी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!