Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chhatarpur

थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार

14 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार - छ्तरपुर, मध्य प्रदेश

लवकुशनगर/छतरपुर

थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना लवकुशनगर अंतर्गत माह अगस्त में आवेदक सरफराज अहमद निवासी लवकुशनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का प्रलोभन देकर विभिन्न टास्क पूरे करवाने के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से करीब 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांजैक्शन करवाकर धोखाधड़ी की गई है। रिपोर्ट पर थाना लवकुशनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों एवं पूरी कड़ी का पता लगाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से बारीकी से जांच करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड की कड़ी में शामिल दो आरोपियों—

1. अयान खान, पिता राशिद खान, निवासी दुबे कॉलोनी, गुना

2. सोनाली जैन, पिता पवन जैन, निवासी ईसागढ़, जिला अशोकनगर
को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करते थे तथा वर्क फ्रॉम होम, गूगल रेटिंग एवं अन्य ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर पहले राशि प्राप्त करने और अधिक टास्क पूरा करने पर अधिक राशि देने का प्रलोभन देते थे। इसी प्रक्रिया में फरियादी से भी 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराकर धोखाधड़ी की गई।

आरोपियों के कब्जे से ₹62,000 नगद, 2 मोबाइल फोन, पासबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों एवं पूरे नेटवर्क की जानकारी प्राप्त करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना एवं जांच जारी है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, आरक्षक राहुल गुर्जर, विवेक शर्मा, सूरज शर्मा, नरेंद्र एवं विकास, साइबर सेल से मयंक, दीपक एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो का सागर आगमन
Sagar14 Sep

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो का सागर आगमन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के…

पूरी खबर पढ़ें →
उसाचे उत्पादन वाढवा, पाण्याची जबाबदारी माझी : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील
Ahmednagar14 Sep

उसाचे उत्पादन वाढवा, पाण्याची जबाबदारी माझी : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील

सोनगाव ,प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ) : सहकारी साखर कारखानदारीचे अर्थकारण भक्कम करण्यासाठी कारखान्याच्या कार्यक्षेत्रात उसाचे क्षेत्र आणि एकरी…

पूरी खबर पढ़ें →
गौरझामर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Sagar14 Sep

गौरझामर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के…

पूरी खबर पढ़ें →
अहिल्यानगरच्या औद्योगिक क्रांतीत प्रवरा बँकेने उतरावे : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील
Ahmednagar14 Sep

अहिल्यानगरच्या औद्योगिक क्रांतीत प्रवरा बँकेने उतरावे : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील

१ हजार कोटींच्या ठेवी; १,८०० कोटींचा व्यवसाय | सलग तिसऱ्या वर्षी शून्य टक्के एनपीए; सभासदांना १० टक्के लाभांश…

पूरी खबर पढ़ें →
साहित्याशिवाय कृत्रिम बुद्धिमत्तेची वाटचाल अधुरी : प्रो. सदानंद भोसले
Ahmednagar14 Sep

साहित्याशिवाय कृत्रिम बुद्धिमत्तेची वाटचाल अधुरी : प्रो. सदानंद भोसले

लोणी प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ): कृत्रिम बुद्धिमत्ता आजच्या युगातील प्रभावी आणि स्मार्ट सहायक ठरत असली, तरी मानवी भावना,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna14 Sep

*ब्रेकिंग न्यूज़: बिरसिंहपुर गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़*

बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!