Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

काशी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का सोमवार शाम ‘द्वितीय गणेश पूजन’ के साथ औपचारिक श्रीगणेश हो गया। नगर चौक स्थित ऐतिहासिक ‘रामलीला पक्की’ पर मंग

15 Sep 2026, 12:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
काशी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का सोमवार शाम 'द्वितीय गणेश पूजन' के साथ औपचारिक श्रीगणेश हो गया। नगर चौक स्थित ऐतिहासिक 'रामलीला पक्की' पर मंग - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

काशी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का सोमवार शाम 'द्वितीय गणेश पूजन' के साथ औपचारिक श्रीगणेश हो गया। नगर चौक स्थित ऐतिहासिक 'रामलीला पक्की' पर मंगलवार शाम परंपरा और विधि-विधान के साथ पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया गया।मुखौटे, पोथी और संवाद पुस्तिकाओं का हुआ अर्चन

पूजन का कार्य रामलीला के व्यास पंडित राम नारायण पाण्डेय ने वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया, जिसमें रामलीलाधिकारी जय प्रकाश पाठक ने यजमान की भूमिका निभाई। अनुष्ठान के दौरान भगवान हनुमान के पवित्र मुखौटे, श्रीरामचरितमानस की पोथी, रामलीला की संवाद पुस्तिकाओं और मंचन में प्रयोग होने वाली अन्य सामग्रियों का पूजन किया गया। सिंहासन पर विराजमान भगवान गणेश का अर्चन करने के पश्चात रामायणियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।10 दिनों तक होगा 175 दोहों का स्वर गायन

गणेश वंदना के साथ ही रामायणियों ने रामचरितमानस के शुरुआती सात दोहों का पाठ किया। इसके साथ ही रामलीला पक्की पर रामचरितमानस का नियमित पाठ शुरू हो गया है। आगामी 10 दिनों तक प्रतिदिन रात्रि में रामायणियों द्वारा बाल कांड के 175 दोहों का सस्वर गायन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पक्की पर उन दोहों का गायन किया जाता है, जिनका लीला में सीधा मंचन नहीं होता है।25 सितंबर 'अनन्त चतुर्दशी' से शुरू होगा मंचन

24 सितंबर तक रामचरितमानस के 175 दोहों का गायन पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात, 25 सितंबर (अनन्त चतुर्दशी) को 176वें दोहे के साथ विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला का भव्य मंचन शुरू होगा।

गणेश पूजन के इस शुभ अवसर पर पं. शांत नारायण पाण्डेय, अनिल सिंह मणि, चन्द्र शेखर पप्पू, मनोज श्रीवास्तव, संदीप चौरसिया और आशुतोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे। अनुष्ठान के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी

नागपुर अधिवेशन में पेश होगा यूसीसी- यूनीफॉर्म सिविल कोड, , महाराष्ट राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*
Satna15 Sep

*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*

*सतना।* पत्रकार समाजसेवी द्वारा युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से "समाजसेवी" कार्यक्रम का…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें अधूरी, जनता पूछ रही—आखिर कब रुकेगी ट्रेन?
Hardoi15 Sep

शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें अधूरी, जनता पूछ रही—आखिर कब रुकेगी ट्रेन?

#वादा हुआ, लेकिन ट्रेनें नहीं रुकीं!# #शाहाबाद-अंझी स्टेशन पर ठहराव के आश्वासन के बाद भी यात्रियों की उम्मीदें…

पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 ई0 दिन रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आयरन लेडी बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार सेक्टर स्तरीय बूथ कमे
error: Content is protected !!