जयपुर, कर्ज में डूबे शख्स ने पत्नी और तीन बच्चो के मार डाला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयपुर में नरसंहार: कर्ज में डूबे शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों को मार डाला, पिता को चाय पिला फरार
राजधानी के करधनी इलाके के गोविंदपुरा वाटिका में शेयर बाजार के भारी नुकसान और कर्ज के दलदल ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाले राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों—राधिका, नंदिनी व गौरी—की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनारायण के साथ बैठकर सामान्य रूप से चाय पी और किसी काम का बहाना बनाकर घर से फरार हो गया।
छह साल पहले यहां मकान बनाकर रहने वाले राहुल का परिवार बाहर से बेहद संपन्न दिखता था। राहुल ट्रेडिंग करता था, पत्नी बुटीक चलाती थी और जयपुर में उनका एक अन्य फ्लैट भी था। लेकिन हकीकत यह थी कि राहुल ट्रेडिंग में भारी घाटे के चलते गहरे कर्ज में डूबा हुआ था। 7 सितंबर को गुजरात से लौटने के बाद उसने कर्ज चुकाने के लिए अपना दूसरा फ्लैट बेचने का दबाव बनाया, मगर पत्नी और बेटियों ने इसका विरोध किया। आर्थिक तंगी का आलम यह था कि वारदात से ठीक एक दिन पहले राहुल ने एक पड़ोसी से 50 हजार रुपये उधार मांगे थे, जिसमें से उसे 25 हजार रुपये मिले थे।
10 सितंबर की सुबह राहुल ने दूध लेकर खुद चाय बनाई, पिता को पिलाई और फिर अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर निकल गया। काफी देर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनारायण जब पोतियों केकमरे में पहुंचे, तो वहां तीनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। ऊपर की मंजिल पर बहू गीता का शव मिला, जिसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर फरार राहुल की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती में खाकी का हंटर: हर्रैया पुलिस का बड़ा प्रहार, 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा | बेगूं (चित्तौड़गढ़) राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलसागर ने स्थापना के 28 वर्ष बाद एक महत्वपूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा पुलिस संगठित अपराध पर रोक लगाने और अपराधियों पर कड़ी नजर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्ट: तेजकुमार जारवाल, जिला रिपोर्टर इंदौर रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान,…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे…
पूरी खबर पढ़ें →
लिम्बाराम उटेर@ उदयपुर ब्यूरो चीफ# #वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़# कोटड़ा ब्लॉक के बेड़ाधर क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।