किसान के खेत में पड़ोसी ने जबरन लगाई मेड़:कांधला में विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शामली के कांधला के मोहल्ला गुजरान निवासी किसान तारीक ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तारीक का कहना है कि पड़ोसी ने उसके खेत में जबरन मेड़ लगा दी। जब उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने उसे गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
किसान तारीक ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका खेत सलेमपुर गांव में है। तारीक के अनुसार, उसका पड़ोसी अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता है। हाल ही में पड़ोसी ने उसके खेत में जबरदस्ती मेड़ बना दी।
जब तारीक और उसके परिवार के लोगों ने मेड़ बनाने का विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की और धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी उसे और उसके परिवार को एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराकर फंसाने की धमकी दे रहा है।
इस वजह से परिवार में डर का माहौल है। किसान ने पुलिस से मामले की सही जांच कर पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उसने खेत से जुड़े विवाद का समाधान कराने की भी अपील की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियम के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुग्राम मे एक महिला बाइकर को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर भागने वाला कल्याण बैंसला आया पुलिस के…
पूरी खबर पढ़ें →
#शाहाबाद में बिजली विभाग पर गंभीर सवाल लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप, परेशान जनता ने उठाई आवाज…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन की नयी चुनी गई कार्यकारणी समेत अध्यक्ष एडवोकेट कानव को दिलाई गई पद की शपथ।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।