Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

डीएम ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

15 Sep 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डीएम ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

सहयोग शिविर में 80 आवेदन प्राप्त, 30 का मौके पर निष्पादन

डीएम ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

अधौरा/कैमूर। जिला पदाधिकारी, कैमूर ने मंगलवार को अधौरा प्रखंड की दिघार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

शिविर में सड़क, सोलर लाइट, नल-जल, बिजली, डिग्री कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान, सामुदायिक भवन और जल संरक्षण से जुड़ी मांगें सामने आईं। कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 30 का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 50 मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

पेयजल समस्या पर डीएम ने PHED अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। खेल मैदान के लिए सरकारी भूमि चिह्नित करने तथा VBGRAMG के तहत जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की योजनाओं को स्थानीय जरूरत के आधार पर चयनित करने का निर्देश भी दिया। वन भूमि से जुड़े लंबित विकास कार्यों के मामलों पर आगामी समन्वय बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करने की बात कही।

इसके बाद डीएम ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की। अंचल कार्यालय में 20 RTPS आवेदन, एक अतिक्रमण वाद और 18 भूमि विवाद लंबित पाए गए। भूमि विवाद की पंजी अद्यतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल अपडेट करने और मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

डीएम ने सभी संबंधित कर्मियों को अपने क्षेत्र की सरकारी भूमि का लैंड बैंक तैयार करने को कहा। वहीं, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के करीब 175 लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। कायाकल्प अभियान के तहत 11 पंचायतों में चिह्नित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने तथा बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र चालू कराने पर भी जोर दिया गया।

डीएम ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!