Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

✍️ *ब्रेकिंग न्यूज: बिरसिंहपुर में गैस किल्लत से हाहाकार, सुबह 6 बजे से लाइनों में भूखे-प्यासे बैठे उपभोक्ता, प्रशासन मौन

16 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
✍️ *ब्रेकिंग न्यूज: बिरसिंहपुर में गैस किल्लत से हाहाकार, सुबह 6 बजे से लाइनों में भूखे-प्यासे बैठे उपभोक्ता, प्रशासन मौन - सतना, मध्य प्रदेश

*बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट – प्रवीण कुमार प्रजापति बिरसिंहपुर*

क्षेत्र की गुरुकृपा गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही उपभोक्ताओं का गुस्सा और परेशानी चरम पर है। रसोई गैस (LPG) सिलेंडर पाने के लिए लोग आज 16/9/2026 सुबह 6:00 बजे से ही लंबी-लंबी लाइनें लगाकर बैठे हैं, लेकिन दोपहर होने तक गैस न मिलने से जनता बेहाल और आक्रोशित हो रही है।
*मांग के मुकाबले आधी आपूर्ति* व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्तस्थानीय स्तर पर गैस वितरण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धरातल पर मुख्य समस्या यह है कि एजेंसी में रोजाना केवल एक ही गाड़ी आ रही है, जिसमें लगभग 350 सिलेंडर होते हैं। इसके विपरीत, सिलेंडर पाने के लिए सुबह से ही 600 से 700 उपभोक्ताओं की कॉपियां (बुकिंग) जमा हो जाती हैं। ऐसे में आधे से ज्यादा लोगों को दिनभर इंतजार करने के बाद खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है।
शासन-प्रशासन की उदासीनता से फूटा जनता का गुस्साघंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस विकट समस्या पर शासन और स्थानीय प्रशासन किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि हर बार उन्हें इसी तरह प्रताड़ित होना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं
*पिछले संकट में तहसीलदार ने संभाली थी कमानमौके पर मौजूद लोगों ने याद दिलाया कि पिछली बार जब ऐसी ही स्थिति बनी थी*
तब तत्कालीन तहसीलदार श्री शैलेंद्र शर्मा ने मोर्चा संभाला था। उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सतना कलेक्टर से बात की थी और मामले को गंभीरता से लेते हुए एक अतिरिक्त गाड़ी की व्यवस्था करवाई थी। उस दौरान प्रशासन की सक्रियता से रात के 9:30 बजे तक सिलेंडरों का वितरण करवाकर लोगों को राहत दी गई थी।
*आज क्या करेगी सरकार? जनता को उम्मीद*
आज सुबह से ही उमड़ी इस भारी भीड़ के बीच अब देखना यह होगा कि क्या आज भी कोई जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेता है? क्या प्रशासन सतना जिला मुख्यालय से बात करके अतिरिक्त सिलेंडरों की गाड़ी मंगवाएगा या आज भी इन गरीब और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भूखे-प्यासे खाली हाथ वापस लौटना पड़ेगा?
*वंदे भारत लाइव टीवी की टीम मौके पर डटी हुई है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंग्रेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान,,,,,
Ujjain16 Sep

लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंग्रेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान,,,,,

लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान बंगरेड। लोटस इंटरनेशनल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026की सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर प्रेत शिला वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया l
सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान
Hardoi16 Sep

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन! सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे…

पूरी खबर पढ़ें →
*नगर परिषद जैतवारा की पानी टंकी पर ‘ग्राम पंचायत’ लिखे जाने से भड़के लोग सोशल मीडिया पर पूछा- ‘तहसील और अस्पताल के बाद अब नगर परिषद का दर्जा भी छिन गया क्या?*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh16 Sep

आजमगढ़ दुष्कर्म और अश्लील सामग्री वायरल करने वाले दो आरोपी को निजामाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

निजामाबाद पुलिस में दो अलग-अलग मामले में दुष्कर्म और नाबालिक से संबंधित अश्लील सामग्री वायरल करने के दो…

पूरी खबर पढ़ें →
यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Basti16 Sep

यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवक यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!