बेगू से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पांचवीं बार पैदल यात्रा रवाना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू
बेगू। श्री चारभुजा यात्रा संघ, बेगू के तत्वावधान में बेगू से गढ़बोर स्थित श्री चारभुजा जी मंदिर तक हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पांचवी पैदल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने बेगू स्थित श्री चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके बाद सभी भक्त सदर बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भगवान लक्ष्मीनाथ जी की पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु जयकारों के साथ गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी श्रद्धालुओं के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पैदल यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
श्री चारभुजा यात्रा संघ द्वारा आयोजित यह पांचवीं पैदल यात्रा धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक बनी हुई है। श्रद्धालु निर्धारित यात्रा पूरी कर जलझुलनी ग्यारस के अवसर पर गढ़बोर पहुंचेंगे और वहां श्री चारभुजा जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन करेंगे।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पदयात्रा के दौरान भगवान श्री चारभुजा जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' के तहत किया रक्तदान, दिया 'रक्तदान महादान'…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत ग्राम कारीआम में प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागपुर में आज गुरूवार 17 सितंबर को भगवती देवी महालक्ष्मी जी का स्वागत किया जायेगा, शहर के गणेशोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 17 सितम्बर २026 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहा पर श्री गणेश पूजा के अवसर पर आज…
पूरी खबर पढ़ें →
नीमराना-अलवर निकाय चुनाव: खाकी पर उठे गंभीर सवाल, पार्षदों को धमकाने और पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप…
पूरी खबर पढ़ें →
मकराना। शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।