Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kachchh

हिंदू युवा संगठन भारत आयोजित  निःशुल्क विधर्मी मुक्त हिंदू नवरात्रि 2026

17 Sep 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिंदू युवा संगठन भारत आयोजित  निःशुल्क विधर्मी मुक्त हिंदू नवरात्रि 2026 - KACHCHH, गुजरात

हिंदू युवा संगठन भारत आयोजित  निःशुल्क विधर्मी मुक्त हिंदू नवरात्रि 2026

मांडवी • अंजार • भुज • गांधीधाम

वर्ष 2015 में मांडवी, कच्छ की पावन धरती से एक विचार ने जन्म लिया—

जो हिंदू धर्म के नहीं मानते जो देवी आराधना में नहीं मानते ऐसे लोग हिंदू धर्मिक त्यौहार नवरात्रि में आखिर किस लिए आते है?

हिंदुओं के धार्मिक पर्व नवरात्रि में हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का सम्मान क्यों न हो?

नवरात्रि केवल मनोरंजन का उत्सव नहीं, बल्कि माँ भगवती की आराधना, शक्ति की उपासना और हमारी सनातन संस्कृति का पावन पर्व है। ऐसे में नवरात्रि के आयोजनों में हमारी धार्मिक मर्यादाओं, पारंपरिक मूल्यों और सांस्कृतिक गरिमा का संरक्षण होना आवश्यक है।

आज जब अनेक स्थानों पर नवरात्रि के नाम पर महंगे प्रवेश शुल्क, अनावश्यक व्यवसायीकरण तथा धार्मिक वातावरण के विपरीत प्रस्तुतियों का चलन बढ़ रहा है, तब यह विचार और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि—

क्या हमारी नवरात्रि अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ आगे नहीं बढ़नी चाहिए?

इन्हीं विचारों के साथ मांडवी, कच्छ से निःशुल्क, संस्कारयुक्त एवं धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित हिंदू नवरात्रि के आयोजन का संकल्प लिया गया।

आप सभी के सहयोग एवं समर्थन से वर्ष 2026 में मांडवी, अंजार, भुज एवं गांधीधाम में इस अभियान के अंतर्गत भव्य नवरात्रि आयोजनों की तैयारी की जा रही है।

हमारा उद्देश्य

🔸 नवरात्रि को उसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप में प्रतिष्ठित करना।
🔸 प्राचीन एवं अर्वाचीन परंपराओं के सुंदर संगम को आगे बढ़ाना।
🔸 नारी सम्मान, गरिमा एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना।
🔸 आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ना।
🔸 समाज में आपसी सहयोग, संस्कार और एकता को मजबूत करना।
🔸 नवरात्रि को श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाना।

हम जोड़ रहे हैं हिंदू से हिंदू को।
हम सहेज रहे हैं अपनी परंपराओं को।
हम आगे बढ़ा रहे हैं संस्कार और संस्कृति को।

यह संकल्प केवल कुछ लोगों का नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सहयोग और सहभागिता का संकल्प है।

अतः हम आप सभी से विनम्र अपेक्षा करते हैं कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से अपना सहयोग प्रदान करें तथा नवरात्रि के अवसर पर अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति से हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएँ।

आपका सहयोग हमारी शक्ति है।
आपकी उपस्थिति हमारा उत्साह है।
और आपका समर्थन हमारी संस्कृति के संरक्षण का संबल है।

आइए, मिलकर संकल्प लें—

🚩 माँ भगवती की आराधना के साथ

🚩 संस्कार, संस्कृति और परंपरा का संरक्षण करें।

🚩 निःशुल्क एवं मर्यादित हिंदू नवरात्रि को सफल बनाएं।

रिपोर्टर सुदीप गढ़िया 9909622115

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महाकाल युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधायक जयमंगल कन्नौजिया किया मुलाकात
Mahrajganj17 Sep

महाकाल युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधायक जयमंगल कन्नौजिया किया मुलाकात

महराजगंज। रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी दिनांक 17 सितम्बर 2026 आज ग्राम सभा बासपार बैजौली के महाकाल…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्वकर्मा पूजा: श्रम, कौशल और सृजन को नमन
Sonbhadra17 Sep

विश्वकर्मा पूजा: श्रम, कौशल और सृजन को नमन

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सुदामा फर्नीचर, रॉबर्ट्सगंज में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के…

पूरी खबर पढ़ें →
जीपीएम जिले के कारीआम में स्थित है – आकर्षक स्वयंभू गणेश दादा मंदिर
Gaurela-Pendra-Marwahi17 Sep

जीपीएम जिले के कारीआम में स्थित है – आकर्षक स्वयंभू गणेश दादा मंदिर

छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत ग्राम कारीआम में प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है…

पूरी खबर पढ़ें →
मकराना में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस
Didwana-Kuchaman17 Sep

मकराना में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस

मकराना। शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!