Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

25 से 27 सितम्बर तक रोशनाबाद में होगी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी

17 Sep 2026, 08:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
25 से 27 सितम्बर तक रोशनाबाद में होगी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 17, 2026

हरिद्वार। मुख्यमंत्री खेल महाकुम्भ 2026 के तहत होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया जाएगा।

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी (हरिद्वार) ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करेंगे। जिसके तहत विधानसभा स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मध्य एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, पिट्टू एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम्ब, रस्साकशी, गोली (कंचा), बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा

*25 सितम्बर को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं।
*26 सितम्बर 2026: ज्वालापुर, हरिद्वार शहरी, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, कालियर, धर्मपुर, डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं।
*27 सितम्बर 2026: शेष निर्धारित प्रतियोगिताओं का आयोजन।
*प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा मलखम्ब प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जाएंगी।

नोट:- सभी चयनित प्रतिभागी निर्धारित तिथि पर प्रातः 08:30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विश्वकर्मा दिवस एवं पीएम के जन्मदिन पर त्रिवेणी घाट पर हुआ 1008 कुंडी महायज्ञ
Dehradun17 Sep

विश्वकर्मा दिवस एवं पीएम के जन्मदिन पर त्रिवेणी घाट पर हुआ 1008 कुंडी महायज्ञ

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 17, 2026 ऋषिकेश। विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

पूरी खबर पढ़ें →
हिण्डालको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन |
Sonbhadra17 Sep

हिण्डालको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन |

सोनभद्र रेणुकूट के रवि सिंह का CBSE नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन । सोनभद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंग्रेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान,,,,,
Ujjain16 Sep

लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंग्रेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान,,,,,

लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान बंगरेड। लोटस इंटरनेशनल…

पूरी खबर पढ़ें →
घिनौनी वारदात:गाय के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
Haridwar16 Sep

घिनौनी वारदात:गाय के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat September 15, 2026 हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के एक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!