Ujjain
नागदा के पाल्या कला में दीपों से जगमगाया श्रीराम-जानकी मंदिर, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुई महाआरती 49 बूथों पर भी हुआ दीप प्रज्वलन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नागदा के पाल्या कला स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में भाजपा नगर मंडल की ओर से विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। गुरुवार शाम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन के बाद ढोल-ताशों के साथ महाआरती हुई। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद शाम 7 बजे ढोल-ताशों की गूंज के बीच महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपों की रोशनी से सजा मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
आयोजकों के अनुसार महाआरती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
49 बूथों पर भी जलाए गए दीप
नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर नागदा नगर के 49 बूथों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। नागरिकों से अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर सहभागिता करने की अपील की गई।
जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाआरती के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया उप डाकघर में बीमा एवं एसबीआई से संबंधित कार्य के लिए पहुंची एक महिला ने…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जमीन पर खेल रहा था मासूम, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के…
पूरी खबर पढ़ें →
रुधौली, बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गटरा पुल के पास कुआनो नदी में डूबे आमा गांव निवासी 25 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।