35 घंटे बाद कुआनो नदी से निकाला गया अमित यादव का शव, PAC की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गटरा पुल के पास कुआनो नदी में डूबे आमा गांव निवासी 25 वर्षीय अमित यादव का शव करीब 35 घंटे बाद गुरुवार को नदी से बरामद कर लिया गया।
30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा की बी दल और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मंगलवार की देर रात अमित यादव के कुआनो नदी में डूबने की जानकारी मिली थी। इसके बाद बुधवार को 30वीं वाहिनी पीएसी की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में करीब 12 घंटे तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अंधेरा होने के कारण बुधवार शाम सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
प्रशासन की ओर से एसडीएम भानपुर शशि बिंदु द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने अमित के परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया था।
ग्राम प्रधान आमा यशोदानंद यादव ने भी अपने भतीजे अमित की तलाश तेज करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की थी। परिवार और ग्राम प्रधान की मांग पर सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम लगाने को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर वार्ता की गई।
एसडीएम ने सक्षम अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था। इस दौरान स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए थे।
सर्च ऑपरेशन के दौरान गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान, टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर समेत पुलिस टीम मौजूद रही। शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की 8 बाइक बरामद कर निरहुआ सहित 7 चोरो को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट ग्राम पंचायत कुटेला में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही डबरी को तीन बार खोदा,…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…
पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी/गोपालपुर: पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।