बस्ती/यूपी नहर में नग्न अवस्था में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रुधौली, बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई देने से सनसनी फैल गई।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रुधौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से नहर में उतराते शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने बताया कि सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
मृतक के दाहिने हाथ में 'सीमा' गोदना लिखा हुआ है, जो उसकी पहचान में महत्वपूर्ण सुराग हो सकता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर स्थानीय ग्रामीण सरयू नहर की पटरी की तरफ से गुजर रहे थे।
इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराते नग्न शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की 8 बाइक बरामद कर निरहुआ सहित 7 चोरो को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट ग्राम पंचायत कुटेला में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही डबरी को तीन बार खोदा,…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…
पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी/गोपालपुर: पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।