.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के महाराजगंज चौकी क्षेत्र में शुक्रवार 11 सितंबर की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल पोखरा बाजार निवासी पंकज चौधरी (35) की गुरुवार 17 सितंबर की सुबह मेडिकल कॉलेज बस्ती कैली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद से परिजन उनके उपचार में जुटे थे। बताया जा रहा है कि पंकज किसी काम से जा रहे थे।
इसी दौरान महाराजगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया।
परिजन उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर बाद में मेडिकल कॉलेज बस्ती कैली लेकर आए, जहां गुरुवार सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना पर चौकी प्रभारी सोनू पार मेडिकल कॉलेज कैली पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है।
पंकज चौधरी पुत्र बंधू चौधरी परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पिता बंधू चौधरी, मां सुमित्रा, पत्नी मनीषा और दो बेटे प्रतीक (10) व प्रज्वल (8) हैं।
दोनों बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। पंकज की मौत से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की 8 बाइक बरामद कर निरहुआ सहित 7 चोरो को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट ग्राम पंचायत कुटेला में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही डबरी को तीन बार खोदा,…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…
पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी/गोपालपुर: पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।