पैकोलिया डाकघर में महिला ने एसडीआई पर लगाए गंभीर आरोपअभद्रता और 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया उप डाकघर में बीमा एवं एसबीआई से संबंधित कार्य के लिए पहुंची एक महिला ने हरैया उपमंडल में तैनात उप मंडलीय निरीक्षक (एसडीआई) सौरभ श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करने, आपत्तिजनक इशारे करने तथा काम कराने के एवज में कथित रूप से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, असनहरा निवासी सरोज देवी पत्नी श्रवण कुमार पैकोलिया उप डाकघर में बीमा एवं एसबीआई से संबंधित कार्य के लिए पहुंची थीं। उस समय डाकघर में विभागीय बैठक चल रही थी, जिसके कारण उन्हें कुछ समय इंतजार करना पड़ा।
बैठक समाप्त होने के बाद महिला ने वहां मौजूद व्यक्ति से उनके पद के बारे में पूछा। शिकायत के मुताबिक उन्होंने अपना परिचय हरैया उपमंडल में तैनात एसडीआई सौरभ श्रीवास्तव के रूप में दिया।महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा कथित रूप से आपत्तिजनक इशारे किए गए।
महिला के अनुसार, विरोध करने पर उनसे 30 हजार रुपये लाने को कहा गया। रुपये देने से इनकार करने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया।शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने डाक अधीक्षक बस्ती सहित संबंधित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
महिला का यह भी दावा है कि शिकायत के बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।महिला के अनुसार, प्रकरण की कई बार जांच किए जाने की जानकारी मिली, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता सरोज देवी का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई तो वह डाक विभाग के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की 8 बाइक बरामद कर निरहुआ सहित 7 चोरो को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ જુનાગઢ રેલવે સ્ટેશન મુકામે સાસંદ રાજેશભાઈ ચુડાસમા ની ઉપસ્થિતિમા જુનાગઢના રેલ્વે અઘિકારીઓ તથા પદાધિકારીઓ સાથે નવું રેલવે…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट ग्राम पंचायत कुटेला में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही डबरी को तीन बार खोदा,…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…
पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी/गोपालपुर: पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।