Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Phalodi

जिला कलेक्टर फलोदी ने किया सेतराव तहसील कार्यलय का निरक्षण

18 Sep 2026, 04:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला कलेक्टर फलोदी ने किया सेतराव तहसील कार्यलय का निरक्षण - फलाैदी, राजस्थान

जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय सेतरावा का किया निरीक्षण

फाइलों का उचित प्रबंधन रखने तथा साफ़ सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण व राहत प्रदान करना हो प्राथमिकता – जिला कलक्टर

फलौदी, 18 सितंबर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय सेतरावा का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए फाइलों का उचित प्रबंधन रखने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने आमजन के कार्य संवेदनशीलता से करने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा करते हुए तहसीलदार को प्रभावी निगरानी रखने तथा सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सीमाज्ञान रजिस्टर की जांच करते हुए तहसीलदार को कुल आवेदनों की संख्या, पेंडिंग रिपोर्ट तथा पालना रिपोर्ट से जिला कार्यालय को अवगत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 19 सितंबर से 25 सितंबर तक पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे शिविरों के सफ़ल आयोजन के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम रोजगार सेवक संगठन कानपुर देहात के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने जिलाधिकारी शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष रखी अपनी मांगें
Kanpur Dehat18 Sep

ग्राम रोजगार सेवक संगठन कानपुर देहात के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने जिलाधिकारी शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष रखी अपनी मांगें

कानपुर देहात: ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, कानपुर देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जनविश्वास का शिविर बना जनसमाधान का मंच, मकरोनिया में उमड़ी नागरिकों की सहभागिता
Sagar18 Sep

जनविश्वास का शिविर बना जनसमाधान का मंच, मकरोनिया में उमड़ी नागरिकों की सहभागिता

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!