70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, जीत के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लाम्पोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई में आयोजित होने वाली 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर 2026 से विद्यालय परिसर में होगा।
प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के PTI एवं कोच मोहनलाल डांगा के सानिध्य में छात्र-छात्राएं जोर-शोर से अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी मलखंभ की विभिन्न विधाओं में लगातार मेहनत करते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
अभ्यास के दौरान छात्र और छात्राओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों का लक्ष्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल कर अपने गांव लाम्पोलाई और विद्यालय का नाम रोशन करना है।
कोच मोहनलाल डांगा द्वारा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ तकनीक, संतुलन और अनुशासन पर विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है। विद्यालय परिवार भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहा है।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मैदान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आने वाले खिलाड़ियों के स्वागत एवं आयोजन की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : भवानी आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, छोटे बच्चों और उनके परिजनों को अब…
पूरी खबर पढ़ें →
टोडाभीम: कॉलेज के पीछे मिला सरसैना निवासी मोहन मीना का शव, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।