Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

अध्यक्ष पद का मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ

18 Sep 2026, 07:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अध्यक्ष पद का मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ - NAGAUR, राजस्थान

रियांबड़ी। रियांबड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी कालू खां ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा के जगदीश सैनी, RLP के गिरधारी लाल सैनी और निर्दलीय सुनील कुमार चौहान चुनाव मैदान में हैं।

नाम वापसी के बाद तीनों प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए संपर्क और रणनीति बनाने में जुटे हैं।

ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव अब और अधिक रोचक हो गया है। SDM विनीत कुमार सुखाड़िया ने नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी।

अब सभी की निगाहें चुनावी समीकरणों और पार्षदों के समर्थन पर टिकी हैं। अध्यक्ष पद के लिए किस प्रत्याशी के पक्ष में बहुमत बनता है और कौन बनेगा रियांबड़ी का चेयरमैन, इसका फैसला चुनाव परिणाम के बाद ही होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग
Jodhpur18 Sep

जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग

जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
सात निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का लिया निर्णय।
Jodhpur18 Sep

सात निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का लिया निर्णय।

जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…

पूरी खबर पढ़ें →
सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा , जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं,
Jodhpur18 Sep

सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा , जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं,

जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!