पितृपक्ष मेला -2026के उपलक्ष्य में 19सितंबर को आयोजित होगा हमर मगध विशेष सांस्कृतिक एवं विचार विमर्श कार्यक्रम l

प्रेस विज्ञप्ति
*पितृपक्ष मेला–2026 के उपलक्ष्य में 19 सितम्बर को आयोजित होगा 'हम्मर मगध' विशेष सांस्कृतिक एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम*
विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला – 2026 (25 सितम्बर से 10 अक्टूबर, 2026) के भव्य एवं गरिमामय आयोजन की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत ज़िला प्रशासन, गया द्वारा मगध की ऐतिहासिक धरोहर एवं लोक-संस्कृति को संजोने और प्रचारित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम "हम्मर मगध" (संस्कृति, विरासत, पहचान) का आयोजन दिनांक 19 सितंबर को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया में किया जा रहा है।
*प्रमुख आकर्षण एवं गतिविधियाँ:*
*मगध इतिहास, विरासत एवं संस्कृति पर सेमिनार:* मगध क्षेत्र की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर प्रबुद्ध विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्थानीय प्रस्तुति:* स्थानीय एवं युवा कलाकारों द्वारा पारंपरिक मगही लोक संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ।
*ज्ञान परंपरा पर विशेष परिचर्चा:* मगध की समृद्ध ज्ञान, दर्शन और पुरातात्विक महत्व पर संवाद।
*युवा सहभागिता व जागरूकता:* युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, विरासत और परंपरा से जोड़ने हेतु विशेष सत्र।
*ज़िला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने जिले के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों, शोधार्थियों, युवाओं एवं कला-प्रेमियों से सादर अपील किए है कि इस गौरवशाली आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर मगध की समृद्ध विरासत को जानें, समझें और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करें।*
कार्यक्रम में भाग लेने वाले जिले के प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी, शोधकर्ता एवं युवा में निम्न द्वारा भाग किया जा रहा है –
1. प्रो० (डॉ०) मनीष सिंहा, पूर्व विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया।
2. प्रो० (डॉ०) सुधांशु झा, विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, द०बि० केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गयाजी।
3. डॉ० राम कृष्ण मिश्र, पूर्वाध्यापक, केन्द्रीय विद्यालय, गयाजी।
4. स्वामी वेंकटेशप्रपन्नाचार्य, महंत, जगुरु रामानुजाचार्य मठ, विष्णुपद, गयाजी।
5. श्री (पं) राजेन्द्र सिजुआर, संगीताचार्य, तीर्थ-पुरोहित, सिजुआर इस्टेट, गयाजी।
6. प्रो० (डॉ०) के. के. नारायण, पूर्व विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग, गया कॉलेज, गयाजी।
7. डॉ० सच्चिदानन्द प्रेमी, पूर्व प्राचार्य, संप्रति अध्यक्ष, अखिल भारतीय मगही प्रचारिणी सभा, गयाजी।
8. डॉ० राकेश कुमार सिन्हा 'रवि', नगर विशेषज्ञ, जानकार एवं इतिहासकार, गया जी।
9. आदर्श उपाध्याय, छात्र, नजारत अकादमी स्कूल, गया जी।
# हेल्पलाइन नंबर: 9266628168
# ज़िला नियंत्रण कक्ष: 0631-2222259, 2222253
# आधिकारिक पोर्टल: pinddaangaya.bihar.gov.in
# मोबाइल ऐप: Google Play Store से ‘Pinddaan gaya’ ऐप डाउनलोड करें।
## *"ज़िला प्रशासन, गया आपकी सेवा में सदैव तत्पर"*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







