छाताबाद भू-धंसान स्थल का BCCL अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शनिवार से ट्रेंच कटिंग कर भराई का काम होगा शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*कतरास*: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में तीसरी बार हुए भू-धंसान स्थल का शुक्रवार देर शाम आकाशकिनारी के परियोजना पदाधिकारी ए.के. झा, अधीनस्थ अधिकारियों और सीआईएसएफ की टीम ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षित तरीके से ट्रेंच कटिंग करवाकर धंसान स्थल की भराई करने की योजना पर गहन विचार-विमर्श किया।
ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों और सीआईएसएफ की टीम ने आसपास चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थलों का भी निरीक्षण किया। परियोजना पदाधिकारी ए.के.
झा ने बताया कि शनिवार से भारी-भरकम मशीनें लगाकर पहले क्षेत्र की ट्रेंच कटिंग की जाएगी, जिसके बाद धंसान स्थल को भरा जाएगा। *प्रभावितों को सिनवाटांड क्वार्टर में शिफ्ट करने की पेशकश*
अधिकारियों ने भू-धंसान से प्रभावित परिवारों को सुरक्षा के लिहाज से बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के सिनवाटांड क्वार्टर में स्थानांतरित होने का प्रस्ताव दिया।
पीओ ने कहा कि जो परिवार वहां शिफ्ट होना चाहते हैं, उनके लिए गाड़ियों की व्यवस्था करा दी जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वे शनिवार को सिनवाटांड जाकर क्वार्टरों की स्थिति देखेंगे और फिर निर्णय लेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकली 20…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।