सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रमना (गढ़वा)। रमना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में गढ़वा के पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी की मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आते ही पत्रकारिता जगत के साथ-साथ उनके मित्रों, परिचितों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि रजनीश कुमार शुक्रवार की देर रात अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रमना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई की।
रजनीश कुमार उर्फ बंटी गढ़वा जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। उनके अचानक निधन की खबर से जिले के पत्रकारों में गहरा शोक है। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके पैतृक गांव गोधरा में किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने जताया दुख
पत्रकार रजनीश कुमार के निधन पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी तथा गढ़वा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त की।
वहीं विनोद पाठक, पीयूष तिवारी, अंजनी उपाध्याय, लव दुबे, प्रताप तिवारी, अभिमन्यु पाठक, जितेंद्र कुमार, आयुष तिवारी, संजय यादव, संदीप जायसवाल, यासीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं सामाजिक लोगों ने भी उनके निधन पर दुख जताया।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के ग्राम पिरुवां में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन, महिलाओं व बालिकाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
हाँ, आज नलखेड़ा के लिए सच में काला दिवस है। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में आज सुबह…
पूरी खबर पढ़ें →
*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर में कुदरत का कहर: सैंपऊ क्षेत्र में भारी बारिश से हजारों बीघा बाजरे की फसल जलमग्न, कूलर…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 20 सितम्बर 2026 -बस्ती पुलिस के 64 लोगो के तबादले हुए इनलोगों इस तिथि 21-09-2026 तक अपने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।