Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

मेवात के लाल चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित

19 Sep 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेवात के लाल चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित - नूँह, हरियाणा

मेवात के लाल चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित, एशिया कप में दिलाई थी भारत को जीत।

सांसद बोले – चिराग ने मेवात ही नहीं देश का मान बढ़ाया, भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सम्मान

तावडू। भारतीय जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप में विजय दिलाने वाले मेवात के होनहार खिलाड़ी चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सम्मानित किया। बीते गुरुवार को नूंह पुलिस लाइन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा की मुलाकात हॉकी टीम के डिफेंडर चिराग धारीवाल से हुई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू और तावडू क्षेत्र के युवा समाजसेवी एडवोकेट दीपक सतीजा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर चिराग को सम्मानित करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चिराग धारीवाल ने मेवात ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। मेवात के युवा खिलाड़ियों को ऐसे होनहार खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में खिलाड़ियों को पूरा सम्मान मिल रहा है और चिराग को जहां भी जरूरत होगी, वे उसके खेल में हर संभव सहयोग करेंगे। सांसद ने कहा कि हरियाणा हमेशा से ही खेलों में देश को मेडल दिलाने में आगे रहा है, लेकिन अब मेवात क्षेत्र से भी ऐसी प्रतिभाएं निकलकर सामने आ रही हैं जो मेवात, प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। वहीं सम्मान पाकर चिराग धारीवाल ने सांसद और स्थानीय नेताओं का आभार जताया और कहा कि उनका सपना है कि वह इसी प्रकार देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करते रहें। चिराग ने बताया कि उन्होंने हॉकी खेलने की शुरुआत गुरुग्राम से की थी। खेलते-खेलते उनका चयन सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हुआ, फिर हरियाणा की जूनियर टीम में चयन हुआ। प्रदर्शन में निखार आने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय जूनियर टीम में हो गया। एशिया कप से पहले बेंगलुरु में उनका प्रशिक्षण शिविर लगा था और ट्रायल के बाद टीम का चयन हुआ। चीन के मोकि में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का पहला मैच इंडोनेशिया से था, जिसमें 15-0 से जीत दर्ज की थी। लगातार 6 मैच जीतकर टीम फाइनल में पहुंची, जहां साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। फाइनल में गोल चिराग धारीवाल ने भी एक गोल दागा था। गांव लौटने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल
Kurukshetra19 Sep

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।
Kurukshetra18 Sep

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। हरियाणा के…

पूरी खबर पढ़ें →
70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, जीत के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी
Nagaur18 Sep

70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, जीत के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

लाम्पोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई में आयोजित होने वाली 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!