उज्जैन के महापौर ने रथ से उतारे जाने पर किया बड़ा ऐलान… 20 सितंबर को अंबेडकर प्रतिमा के नीचे देंगे धरना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर /
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / इंदौर, मध्य प्रदेश
उज्जैन/खबर डिजिटल/ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उज्जैन रोड शो के दौरान महापौर मुकेश टटवाल को रथ से नीचे उतारे जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। घटनाक्रम को लेकर महापौर ने अब 20 सितंबर को फ्रीगंज स्थित डॉ.
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कुछ देर बाद रथ से उतारा, महापौर मुकेश टटवाल के अनुसार, वे नितिन नवीन की अगवानी के लिए हेलीपैड पहुंचे थे।
उनका कहना है कि बीजेपी जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित और कार्यक्रम प्रभारी जयपाल सिंह चावड़ा के कहने पर वे विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के साथ रथ पर सवार हुए थे। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें रथ से नीचे उतरने के लिए कहा गया।
बैरवा समाज की बैठक में जताई गई नाराजगीइस घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को बागपुरा स्थित संत बालीनाथ मंदिर में बैरवा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल के साथ हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई गई और पूरे मामले की निंदा की गई।
बैठक के बाद महापौर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। टटवाल ने 20 सितंबर को फ्रीगंज में डॉ.
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास बैठकर विरोध दर्ज कराने की बात कही है।20 सितंबर पर सबकी नजररोड शो के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद उज्जैन की स्थानीय राजनीति में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। महापौर के विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद अब 20 सितंबर को होने वाले घटनाक्रम पर नजर रहेगी।
वहीं, रथ से महापौर को नीचे उतारे जाने को लेकर बीजेपी संगठन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित रहटगांव। सेवा संकल्प पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7,400 से अधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * किसी शहर का विकास केवल बड़े प्रोजेक्टों से…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क का हाल बेहाल, 10 साल से मिट्टी-मुरुम के भरोसे ज्वालामुखी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।