Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 20 सितंबर को उद्घाटन

19 Sep 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 20 सितंबर को उद्घाटन - NAGAUR, राजस्थान

लाम्पोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के तहत आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 20 सितंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई में आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहेंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मेड़ता लक्ष्मण राम मेघवाल होंगे, जबकि अध्यक्षता CBEO रियांबड़ी गोपाल सिंह करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि प्रधान रियांबड़ी उमादेवी गौरा एवं सेवानिवृत्त CBEO प्रह्लाद राम तानण रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रशासक कैसर देवी, पी.एस. सदस्य गीता देवी, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल उपाध्याय, गणितज्ञ तुलसीराम जाटव सहित विभिन्न अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।

भामाशाहों में सत्यनारायण जांगिड़, मिथूलाल जांगिड़, गोपालराम कुम्हेरिया एवं रामकुंवर बावरी सहित अन्य का सहयोग रहेगा। प्रतियोगिता का संयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई द्वारा किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, SDMC एवं समस्त ग्रामवासी लाम्पोलाई की ओर से सभी खेलप्रेमियों और ग्रामीणों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है। समारोह को लेकर विद्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का द्वितीय दिवस पावटा स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित हुआ
द राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर’ के अध्यक्ष पद से रणजीत जोशी ने दिया त्याग पत्र
Jodhpur19 Sep

द राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर’ के अध्यक्ष पद से रणजीत जोशी ने दिया त्याग पत्र

'द राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर' के अध्यक्ष पद से रणजीत जोशी का त्यागपत्र। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित हुए जन सेवा शिविर जिले में 25 सितम्बर तक समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होंगे शिविर सेवा सेतु अभ
Didwana-Kuchaman19 Sep

विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित हुए जन सेवा शिविर जिले में 25 सितम्बर तक समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होंगे शिविर सेवा सेतु अभ

डीडवाना-कुचामन, पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
कर्तव्य पथ निभाने वाले कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार कर्मचारी को जोधपुर दरबार महाराजा गजसिंह ने किया सम्मानित
Jodhpur19 Sep

कर्तव्य पथ निभाने वाले कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार कर्मचारी को जोधपुर दरबार महाराजा गजसिंह ने किया सम्मानित

जोधपुर दरबार महाराजा गजसिंह जी साहिब द्वारा अपने निवास पैलेस उम्मेद भवन मे 30 वर्षों से लगातार अपने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!