कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भवनाथपुर/सोनभद्र। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कवलदाग जंगल से लूटी गयी मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्वर्ण दुकान में डकैती के लिए किये जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र जिले की पीपरी, अनपरा और शक्तिनगर पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय डकैती व बाइक लूटकांड के आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है।
पिपरी क्षेत्र के सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ झारखंड और मध्य प्रदेश में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कवलदाग जंगल से लूटी थीं दो बाइक

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरोह ने 12 और 13 सितंबर 2026 को भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर कवलदाग जंगल के समीप हथियार के बल पर दो मोटरसाइकिलें लूटी थीं। बताया गया कि अपराधियों ने बाइक सवारों के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर उनकी मोटरसाइकिलें छीन ली थीं। इन्हीं लूटी गयी बाइकों का इस्तेमाल बाद में सोनभद्र स्थित कंचन ज्वेलर्स में डकैती की घटना को अंजाम देने में किया गया।
गहने और 50 हजार रुपये बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से कंचन ज्वेलर्स से लूटे गये आभूषण तथा लूट की रकम में से 50 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह झारखंड में हथियार के बल पर मोटरसाइकिल लूटने के बाद उन वाहनों का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में लूट व डकैती की घटनाओं में करता था। मामले में अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 19 सितंबर 2026 _“स्वच्छता ही सेवा 2026”_ धनबाद जिले में आज “स्वच्छता ही सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक- 19.09.2026 को दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती अर्चना अग्रवाल भाभीजी एवं सभी उपाध्यक्ष भाभीजी के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…
पूरी खबर पढ़ें →
गाना आगामी 16 सितम्बर को टीपीएस यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार…
पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।