रुड़की में NIA की रेड;करोड़ों की जाली करेंसी मामले में एक हिरासत में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 20, 2026
हरिद्वार। पीएनबी बैंक की करेंसी चेस्ट में मिली जाली करेंसी को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सक्रिय हो गई। मामले में NIA की टीम ने रुड़की में एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
मामला सहारनपुर के घंटाघर स्थित PNB की सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट से जुड़ा है। जांच में करीब 17.29 करोड़ रुपये की करेंसी जाली मिलने के बाद मामले की जांच NIA को सौंपी गई थी।
जांच के सिलसिले में NIA पहले जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सामने आए नामों और जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में टीम गणेशपुर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी पहुंची, जहां एक शख्स को लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजीकृत) उत्तराखंड प्रदेश स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 20 सितम्बर 2026 -बस्ती पुलिस के 64 लोगो के तबादले हुए इनलोगों इस तिथि 21-09-2026 तक अपने…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों ने फिर भरी हुंकार,,,, आज महोबा तहसील के गंज गांव के सुप्रसिद्ध बजरंग बली मंदिर प्रांगण में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।