पढ़ुआ: युवती के भाई पर फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, इलाके में हड़कंप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): थाना पड़ुआ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 सितंबर 2026 को ग्राम सिंगाही निवासी इद्रिस (पुत्र शहजाद) ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा लिया था।
इस संबंध में थाना पड़ुआ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा 17 सितंबर 2026 को अपहृता की बरामदगी कर विधिक कार्रवाई की जा रही थी।
इसी बीच, 18 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 7 बजे आरोपी इद्रिस युवती के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में युवती के भाई अखिलेश को गोली लग गई।
घायल अखिलेश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी भेजा गया है। घटना के तुरंत बाद, आरोपी इद्रिस ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…
पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर में कुदरत का कहर: सैंपऊ क्षेत्र में भारी बारिश से हजारों बीघा बाजरे की फसल जलमग्न, कूलर…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 20 सितम्बर 2026 -बस्ती पुलिस के 64 लोगो के तबादले हुए इनलोगों इस तिथि 21-09-2026 तक अपने…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों ने फिर भरी हुंकार,,,, आज महोबा तहसील के गंज गांव के सुप्रसिद्ध बजरंग बली मंदिर प्रांगण में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।