Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

*बिरसिंहपुर में ‘गुरु कृपा इंडेन गैस’ एजेंसी की तानाशाही चरम पर: उपभोक्ताओं की कॉपियां हवा में फेंकी, 1500 से 2000 रुपये में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप!*

20 Sep 2026, 01:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*बिरसिंहपुर में 'गुरु कृपा इंडेन गैस' एजेंसी की तानाशाही चरम पर: उपभोक्ताओं की कॉपियां हवा में फेंकी, 1500 से 2000 रुपये में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप!* - सतना, मध्य प्रदेश

*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)*
*विशेष संवाददाता*

*बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी मुसीबत और मानसिक प्रताड़ना का केंद्र बन चुकी है। शनिवार को एजेंसी परिसर में जो नजारा देखने को मिला, उसने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। सूत्रों के मुताबिक, गैस रिफिलिंग के लिए कतारों में लगे उपभोक्ताओं की कॉपियों (गैस बुक) को अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कचरे की तरह बाहर फेंक दिया गया।

इस घटना के बाद आम जनता में भारी आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि इस अफरा-तफरी में किसी उपभोक्ता की कॉपी गुम हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? क्या उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने आएगा, या फिर जनता यूं ही इस दुर्व्यवहार को सहने के लिए मजबूर रहेगी?
*सुबह से शाम तक कतार, फिर भी मिलती है गाली-गलौज*

बिरसिंहपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने कथित तौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी में सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती। वहाँ बैठने वाले कर्मचारी और अधिकारी उपभोक्ताओं से सीधे मुंह बात नहीं करते और बात-बात पर अभद्र भाषा व गाली-गलौज का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब और सीधे-साधे उपभोक्ताओं को हर दिन इस अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
*1500 से 2000 रुपये में ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर*
उपभोक्ताओं का आरोप है कि सीधे और जायज तरीके से गैस मांगने वालों को घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है या 'गैस खत्म होने' का बहाना बना दिया जाता है, जबकि दूसरी तरफ कथित रूप से *1500 से 2000* रुपये में गैस सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग (कालाबाजारी) की जा रही है। मोटी रकम देने वालों को बिना किसी लाइन के तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
*केवल एक गैस एजेंसी होने का उठाया जा रहा फायदा*
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूरे बिरसिंहपुर क्षेत्र में केवल यही एक गैस एजेंसी है। कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण एजेंसी मालिक और कर्मचारियों की तानाशाही सातवें आसमान पर है। उपभोक्ताओं की इस मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें न सिर्फ आर्थिक रूप से लूटा जा रहा है, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाई जा रही है। जनता अब सवाल कर रही है कि क्या इस गैस एजेंसी मालिक के ऊपर किसी बड़े रसूखदार का हाथ है, जिसके डर से स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग मौन साधे बैठा है?वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ का प्रशासन से सीधा सवालइस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाते हुए
*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ स्थानीय शासन और सतना जिला प्रशासन से सीधे सवाल*
(1)उपभोक्ताओं को इस अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज से कब छुटकारा मिलेगा?
(2)उपभोक्ताओं के दस्तावेज (कॉपियां) बाहर फेंकने वाले कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होगी?
(3)गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग की जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम कब जागेगी?
(4)क्या इस भारी भीड़ और कुप्रबंधन को समाप्त करने के लिए बिरसिंहपुर में किसी अन्य गैस कंपनी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी?
(5)आम जनता अब कलेक्टर सतना और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से इस मामले में तत्काल और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रही है, ताकि उपभोक्ताओं को उनका हक सम्मान के साथ मिल सके।
✍️ प्रवीण कुमारप्रजापति वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ कि खास रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा
Sagar20 Sep

बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा…

पूरी खबर पढ़ें →
राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन
Kheri20 Sep

राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन

बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna20 Sep

*मझगवां बस स्टैंड बना ‘मौत का कुआं’, बेलगाम रफ्तार से भाग रही बसें, राहगीर खौफ में*

🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!