Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा

20 Sep 2026, 01:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही प्रख्यात संत नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने बागेश्वर महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा जन-जन तक पहुंचाने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा तो यह सबसे बड़ा सौभाग्य होगा। बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर ने बताया कि हनुमान अंश तीन महिलाओं ने मिलकर बनाई है।

उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में शोध के दौरान उन्हें यह जानकारी भी मिली कि एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स नीम करोली बाबा से प्रभावित रहे थे। बाबा की प्रेरणा से जुड़ी सेवा और आध्यात्मिक विचारों ने अनुप्रिया नागर को भी प्रभावित किया।

उनके मन में यह भाव जागा कि मैं भारतीय हूं और मुझे विदेश से अपने ही देश के महान संत महाराज जी के बारे में जानकारी मिल रही है। क्यों न मैं महाराज श्री की महिमा को लोगों तक पहुंचाने की सेवा करूं।

उन्होंने कहा कि बालाजी की कृपा से ही आज हनुमान अंश फिल्म को लगातार लोगों के द्वारा चाहा गया है। उनका कहना है कि भारतीय संत परंपरा और सनातन, आध्यात्मिक विरासत का संदेश देश की सीमाओं से परे भी लोगों तक पहुंच रहा है।

ऐसे संतों के जीवन और उनके विचारों को समझना तथा उनकी प्रेरणाओं को समाज तक पहुंचाना उनके लिए केवल कार्य नहीं, बल्कि धार्मिक सेवा और सौभाग्य का विषय है। सागर कमिश्नर दिलीप कुमार पत्नी सहित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम पहुंचे।

यहां उन्होंने बालाजी के दर्शन कर संभाग के सभी लोगों के कुशल क्षेम कामना की। उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए सन्यासी बाबा की समाधि में भी माथा टेका अष्ट वीरोंशिला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने महाराज श्री से भी भेंट की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।
Pali20 Sep

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

कानावास में जगद गुरु भगवान बाबा श्री श्री चंद्र जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित। पाली रोहट…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna20 Sep

*मझगवां बस स्टैंड बना ‘मौत का कुआं’, बेलगाम रफ्तार से भाग रही बसें, राहगीर खौफ में*

🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna20 Sep

*बिरसिंहपुर में ‘गुरु कृपा इंडेन गैस’ एजेंसी की तानाशाही चरम पर: उपभोक्ताओं की कॉपियां हवा में फेंकी, 1500 से 2000 रुपये में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप!*

*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…

error: Content is protected !!