Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

बहु बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

20 Sep 2026, 03:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बहु बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक - MAU, उत्तर प्रदेश

मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के ग्राम पिरुवां में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक*

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरुवां में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान थाना रानीपुर से उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरि तथा महिला आरक्षी दिव्या व रागिनी की पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों को संबोधित किया। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों—जैसे 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, साइबर अपराधों से सतर्कता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया। सम्मेलन में ग्राम पिरुवां की बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन
Kheri20 Sep

राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन

बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna20 Sep

*मझगवां बस स्टैंड बना ‘मौत का कुआं’, बेलगाम रफ्तार से भाग रही बसें, राहगीर खौफ में*

🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna20 Sep

*बिरसिंहपुर में ‘गुरु कृपा इंडेन गैस’ एजेंसी की तानाशाही चरम पर: उपभोक्ताओं की कॉपियां हवा में फेंकी, 1500 से 2000 रुपये में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप!*

*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!