Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

कुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी

20 Sep 2026, 05:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला ब्यूरो अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा  श्री बंशीधर नगर। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलझिकी के कोइंदी गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत की ओर घास काटने गई महिलाओं ने एक कुएं में सड़ा-गला शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान सुकुंती देवी (50 वर्ष), पति महेंद्र भुईयां, निवासी कोइंदी गांव के रूप में की गई।Videoshot 20260920 173922ग्रामीणों के अनुसार सुकुंती देवी के पति महेंद्र भुईयां बाहर एक प्लांट में मजदूरी का काम करते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार को महेंद्र ने अपने घर पर फोन कर पत्नी से बातचीत करने की कोशिश की थी। उस समय उन्हें जानकारी मिली कि सुकुंती देवी घर पर मौजूद नहीं हैं। परिजनों की ओर से बताया गया कि उनके आने के बाद बातचीत करा दी जाएगी। इसके बाद महेंद्र ने फोन रख दिया।IMG 20260920 175404

अगले दिन भी जब पत्नी से बातचीत नहीं हो सकी तो महेंद्र को चिंता होने लगी। इसी बीच उन्हें सुकुंती देवी के घर से गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह प्लांट से वापस अपने गांव पहुंचे और रिश्तेदारों, ग्रामीणों तथा आसपास के इलाकों में पत्नी की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद सुकुंती देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका।IMG 20260920 174016इसी दौरान रविवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं खेत में घास काटने के लिए गई थीं। इसी क्रम में उन्होंने एक कुएं में शव पड़ा देखा। शव काफी खराब अवस्था में था। महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुएं में शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।Videoshot 20260920 175328घटना की सूचना सुकुंती देवी के पति महेंद्र भुईयां को भी दी गई। मौके पर पहुंचे महेंद्र ने कुएं में मिले शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंची, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के बाद कोलझिकी पंचायत के कोइंदी गांव में मातम का माहौल है। सुकुंती देवी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*
Haridwar20 Sep

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन
Kheri20 Sep

राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन

बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!