Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

20 Sep 2026, 06:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला ब्यूरो अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने रंका और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉनिन मोटरसाइकिल, डकैती में लूटा गया 15.33 ग्राम सोना तथा नकदी बरामद की है. वहीं डकैती के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरोह के एक अन्य आरोपी शमशाद अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

FB IMG 1789908614583पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को रंका थाना क्षेत्र तथा 13 सितंबर को हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटनाएं हुई थीं. घटनाओं के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर श्रीबंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी. टीम में पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल गुलाब सिंह, पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी जितेंद्र कुमार आजाद, हरिहरपुर ओपी प्रभारी परवेज आलम, खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन गौतम, विशुनपुरा थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्या, नगर ऊंटारी थाना प्रभारी अविनाश राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे.

तकनीकी साक्ष्य से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ायी. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटनाओं में शामिल अपराधी रॉनिन मोटरसाइकिल से आवागमन कर रहे हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती से भी इनके तार जुड़े होने की जानकारी सामने आयी.

18 सितंबर को कंचन ज्वेलर्स डकैती के दौरान विंध्यनगर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में रोशन कुमार घायल हुआ था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ और अनुसंधान के दौरान रंका व हरिहरपुर क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट तथा कंचन ज्वेलर्स डकैती में सोनू उर्फ शाबीर अंसारी, शमशाद अंसारी और रोशन कुमार की संलिप्तता सामने आयी.

सोनू गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामदगी

इसके बाद पुलिस ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव निवासी करीब 29 वर्षीय सोनू उर्फ शाबीर अंसारी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त रॉनिन मोटरसाइकिल तथा कंचन ज्वेलर्स डकैती से संबंधित 15.33 ग्राम सोना और नकदी बरामद की गयी.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोतवाली कनखल* *SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में महिला एवं बाल संबंधी अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति*
Haridwar20 Sep

कोतवाली कनखल* *SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में महिला एवं बाल संबंधी अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति*

*कोतवाली कनखल* *SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में महिला एवं बाल संबंधी अपराध पर हरिद्वार पुलिस की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pratapgarh20 Sep

प्रतापगढ़ मे डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा…

प्रतापगढ़ मे डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा... प्रतापगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गोगहर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*
Haridwar20 Sep

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!