तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, रविवार सुबह मिला शव !
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह नदी किनारे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में जा गिरा। रविवार सुबह उसका शव नदी में उतराया मिला।
जानकारी के अनुसार बेलवा किशुनपुर गांव निवासी बीरू शनिवार शाम लकड़ी तोड़ने के लिए घर से निकला था। गांव के पास से गुजर रही तमसा नदी के किनारे पेड़ पर चढ़कर वह लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा।
घटना के समय नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे डूबते हुए देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बीरू का पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। इसी दौरान बीरू का शव पानी में उतराया हुआ मिला। सूचना मिलते ही तहबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पत्रकार सुरेश कुमार धारिया
आजमगढ़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।