Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण

21 Sep 2026, 11:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें 12 मामले राजस्व विभाग और 13 अन्य विभागों से संबंधित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग से संबंधित एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों से संबंधित मामलों में मौके पर जाकर जांच के बाद ही निस्तारण किया जाए। लेखपाल और कानूनगो शिकायतों के निस्तारण से पूर्व मौके का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में तहसीलदार नौगढ़, क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल
Azamgarh21 Sep

तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल

आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव में शनिवार रात 22 वर्षीय विवाहिता अंजली की संदिग्ध…

पूरी खबर पढ़ें →

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन

error: Content is protected !!