Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jalandhar

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में दाखिला प्रक्रिया शुरू

21 Sep 2026, 05:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जालंधर, 21 सितंबर (परमिंदर सिंह ) : डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.) में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों (लड़कों) के लिए महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.), मोहाली द्वारा मुफ्त प्रारंभिक लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक लड़के ए.एफ.पी.आई. में दाखिले के लिए वेब पोर्टल https://recruitment-portal.in पर 1 अक्तूबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए दाखिला परीक्षा 3 जनवरी 2027 को होगी।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रारंभिक प्रशिक्षण हेतु ए.एफ.पी.आई. में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को मैट्रिक स्तर की भाषा अंग्रेजी, गणित और सामाजिक अध्ययन (सी.बी.एस.ई.) का लिखित दाखिला टेस्ट पास करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी पंजाब का निवासी होना चाहिए और उसकी जन्म तिथि 2 जनवरी 2010 से पहले न हो। वर्तमान समय में विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पढ़ रहा हो। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते है, परंतु उन्हें ग्यारहवीं कक्षा में दाखिल किया जाएगा और उनके लिए निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि ए.एफ.पी.आई. में दाखिला परीक्षा पास करने वाले लड़कों को मोहाली के अच्छे स्कूलों में से किसी एक में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए उच्च सब्सिडी पर शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ए.एफ.पी.आई. में खेलों सहित अन्य गतिविधियाँ, मुफ्त हॉस्टल और भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.mrsafpi.punjab.gov.in देखी जा सकती है और संस्थान की ईमेल आई.डी. afpi_mohali@yahoo.com, mrsafpidirector@gmail.com या संपर्क नंबर 0172-2219707 / 9041006305 पर संपर्क किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर
Bahraich21 Sep

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

पूरी खबर पढ़ें →
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!