Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sarangarh-Bilaigarh

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

21 Sep 2026, 07:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार - सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया

सरसींवा (सारंगढ़ – बिलाईगढ़) :- रोककर मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद सरसींवा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामले का खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलों और लूटा गया सामान बरामद किया है। 18 सितंबर की रात गाताडीह शासकीय अस्पताल के सामने ओडिशा से बिलासपुर जा रहे ट्रक को चार मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों ने रोककर शीशा तोड़ा और चालक व उसके साथी से मारपीट कर मोबाइल, गैस चूल्हा व कोल्ड्रिंक की पेटियां लूट ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरसींवा पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सूचना तंत्र सक्रिय किया।

पुलिस टीमों ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए यशस्वी साहू उर्फ बंटी, यशवंत साहू उर्फ सोनू, देवेन्द्र साहू उर्फ नानु, पुष्पेन्द्र चौहान, शशांक रात्रे उर्फ राजा, छोटेलाल साहू और मुकेश कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने योजना बनाकर ट्रक को रोककर लूट करने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद कीं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य वारदात से संबंध है या नहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਿਸਾਨ ਡੈਲੀਗੇਟ ਕਾਨਫਰੰਸ – ਕਾਹਨ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂੰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਉਦਘਾਟਨੀ ਭਾਸ਼ਣ
Jalandhar21 Sep

ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਿਸਾਨ ਡੈਲੀਗੇਟ ਕਾਨਫਰੰਸ – ਕਾਹਨ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂੰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਉਦਘਾਟਨੀ ਭਾਸ਼ਣ

ਜਲੰਧਰ, 21 ਸਤੰਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ )ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਜਾਰੀ ਕੁਲ ਹਿੰਦ ਕਿਸਾਨ ਮਹਾਸਭਾ ਦੀ ਪੰਜਵੀਂ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦਾ ਡੈਲੀਗੇਟ ਸੈਸ਼ਨ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर
Bahraich21 Sep

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jalandhar21 Sep

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में दाखिला प्रक्रिया शुरू

जालंधर, 21 सितंबर (परमिंदर सिंह ) : डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम…

पूरी खबर पढ़ें →
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर
Bahraich21 Sep

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!