राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की मांग को लेकर धरने पर बैठे फल और सब्जी विक्रेताओं का प्रदर्शन आखिरकार आज समाप्त हो गया है।
अपनी मांगों को लेकर फल-सब्जी विक्रेता पिछले चार दिनों से लगातार कड़ा विरोध दर्ज करा रहे थे। उनकी मुख्य मांग थी कि उन्हें अपना व्यापार चलाने के लिए एक उचित अस्थाई दुकान या स्थान आवंटित किया जाए, ताकि वे बिना किसी भय और परेशानी के अपना जीवन यापन कर सकें।
आज इस मामले में उस समय नया मोड़ आया जब सुनील कुमार संसद ने मौके पर पहुंचकर धरना स्थल पर विक्रेताओं से सीधी बातचीत की। सुनील कुमार के दो महीने के भीतर समाधान निकालने के ठोस आश्वासन के बाद फल-सब्जी विक्रेताओं ने सहमति जताई और अपना चार दिवसीय धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।
भले ही दो महीने का यह आश्वासन अस्थाई है, लेकिन व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि तय समय-सीमा के भीतर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और जिम्मेदार लोग अपने इस वादे पर कितना खरा उतरते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…
पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कुरुक्षेत्र में 36 जगहों पर…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित…
पूरी खबर पढ़ें →
भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ, 21 ਸਤੰਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ )ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਜਾਰੀ ਕੁਲ ਹਿੰਦ ਕਿਸਾਨ ਮਹਾਸਭਾ ਦੀ ਪੰਜਵੀਂ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦਾ ਡੈਲੀਗੇਟ ਸੈਸ਼ਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।