प्रेमिका आइटीओ इंस्पेक्टर की हत्या कर फिर खुद को लगाया मौत को गले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
वहीं, शव के पास से हथौड़ा बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी के साथ पवन कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम भनवारी, थाना बहरी, जिला सीधी रह रहा था।
पुलिस के अनुसार पवन करीब दो दिन पहले ही भोपाल आया था और मीनाक्षी के घर पर ठहरा हुआ था। घटना के बाद से पुलिस की जांच का केंद्र पवन पर है।
प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि विवाद के बाद मीनाक्षी पर हमला किया गया।
हालांकि, हत्या के कारण और घटनाक्रम को लेकर अभी जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पवन ने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मीनाक्षी की मौत की वास्तविक वजह और पूरी घटना का क्रम स्पष्ट नहीं है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर ही मौत के कारण तथा पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*देवास जिले के सबसे बड़े विमान उत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब* *24 सितंबर को शहनाज अख्तर की…
पूरी खबर पढ़ें →
*देवास जिले के सबसे बड़े विमान उत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब* *24 सितंबर को शहनाज अख्तर की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में लिया कड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग --- प्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कुवैत भेजने के नाम पर रुपये लेने और वीजा नहीं बनवाने के बाद लेनदेन के विवाद में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।