टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 07 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से पूँछताँछ के दौरान उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तथा मोटरसाइकिलों को काटने एवं खोलने में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई।
बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹3.90 लाख है। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों में से 02 मोटरसाइकिलें थाना कोतवाली टीकमगढ़ के प्रकरणों से संबंधित पाई गईं। इसके अतिरिक्त टीकमगढ़ जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के साथ-साथ झांसी एवं महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिलें भी आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
1. अमन खान पिता समद खान उम्र 23 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ
2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल उम्र 19 साल बीडी कोलोनी टीकमगढ
3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल बंशकार उम्र 22 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ
4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू उम्र 19 साल निवासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ
5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम कुशवाहा उम्र 19 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली
6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मन प्रजापति उम्र 19 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ थाना कोतवाली
7. एक विधि विरुद्ध बालक
8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 35 साल निबासी रोरईया मोहल्ला टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ (कबाङ खरीददार )
बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों का विवरण:-
1. UP 93 AV 2926 – HF Deluxe
2. MP 16 MQ 4536 – TVS Sport
3. MP 36 MB 6815 – Hero Splendor
4. UP 94 AH 4911 – Bajaj Pulsar
5. UP 95 K 0785 – TVS Apache
6. MP 15 NE 4662 – Black Pulsar
7. MP 36 MN 3602
8. UP 93 BJ 1565
9. MP 36 MN 8067 – HF Deluxe
➡️ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक,सउनि. सतीशचन्द्र त्रिपाठी,सउनि. राहत खान,प्रआर. 20 मनोज नायक,प्रआर. 30 गौरीशंकर,प्रआर. 117 नरेन्द्र लोधी,प्रआर. 02 रतिराम अहिरवार,प्रआर. 162 अरविन्द,प्रआर. 434 संजीव यादव,प्रआर. 178 गजाधर,प्रआर. 98 धर्मदास अहिरवार,आर. 19 अर्जुन सिंह तोमर,आर. 534 रजित दांगी,आर. 623 कमल, आर. 326 संजय, आर. 586 रवि विमल, आर. 721 सूरज, आर. 805 रूपसिंह, आर. 767 जितेन्द्र एवं आर. चालक 66 दीपचन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






