Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

22 Sep 2026, 10:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं - अविराज सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल के मैदान में परिस्थितियां पलक झपकते बदलती हैं और खिलाड़ियों को कुछ ही क्षणों में सही निर्णय लेना होता है। यही त्वरित निर्णय क्षमता, लक्ष्य के प्रति अर्जुन जैसी एकाग्रता, अनुशासन और संघर्ष की भावना खेल युवाओं के स्वभाव में विकसित करते हैं।

वे शासकीय पं. के.सी.

शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय, खुरई में आयोजित संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने विधायक कार्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी खुरई में आमजन एवं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित जनसंवाद में भी सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि कोई भी चैंपियन रातों-रात तैयार नहीं होता, उसके पीछे वर्षों की मेहनत, अभ्यास, संघर्ष और अनेक असफलताएं होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को खेल को केवल प्रतियोगिता या मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और भविष्य की सफलता की मजबूत नींव के रूप में देखना चाहिए।

अविराज सिंह ने कहा कि खेलों में बिताया गया समय कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि वह भविष्य की सफलता में किया गया निवेश होता है। खेल युवाओं को मोबाइल स्क्रीन की लत और नशे जैसी नकारात्मक आदतों से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि आज खेलों का क्षेत्र केवल खिलाड़ी बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, स्पोर्ट्स मेडिसिन, फिजियोथेरेपी, डेटा एनालिटिक्स, फिटनेस और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। बदलते समय में खेल से जुड़े स्टार्टअप और फिटनेस सेवाओं के माध्यम से युवा रोजगार पाने के साथ दूसरों को रोजगार देने की क्षमता भी विकसित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब कोई भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतता है और राष्ट्रगान बजता है, तब उसकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बनती है। साधारण परिवारों से निकलकर रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, मैरी कॉम और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष और परिश्रम से ऊंचा मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का संघर्ष युवाओं को यह संदेश देता है कि परिस्थितियां व्यक्ति की राह कठिन कर सकती हैं, लेकिन उसके सपनों की सीमा तय नहीं कर सकतीं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद निरंतर अभ्यास, परिवार का सहयोग और अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास व्यक्ति को आगे ले जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां जब खेल के मैदान में उतरती हैं तो वे केवल पदक के लिए नहीं खेलतीं, बल्कि अपनी सफलता से समाज में नई सोच और आत्मविश्वास का संदेश भी देती हैं। मैरी कॉम का संघर्ष और नीरज चोपड़ा की सफलता यह बताती है कि छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों से आने वाले युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को हार से निराश होने के बजाय उससे सीखना चाहिए और जीत मिलने पर विनम्र रहना चाहिए, क्योंकि यही खेल भावना जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आधार बनती है। अविराज सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

क्षेत्र में स्टेडियम, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। खुरई में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स सुविधा का निर्माण कराया जा रहा है, जो लगभग पूर्ण हो चुकी है और अगले माह इसके लोकार्पण की तैयारी है।

मालथौन में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ग्राउंड और खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खुरई में लव-कुश चौराहे के पास लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ग्रास और ट्रैक सहित नया स्टेडियम विकसित किया जा रहा है।

इन सुविधाओं से युवाओं को विभिन्न खेलों के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और वे संभाग, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी को मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय पं.

के.सी. शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में भी लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्तर की इनडोर खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इसी प्रकार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इंडोर गेम्स की सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए केवल प्रतिभा पर्याप्त नहीं होती, बल्कि उसके लिए मैदान, प्रशिक्षण, संसाधन और निरंतर अभ्यास की सुविधाएं भी आवश्यक होती हैं।

यही कारण है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अनुशासन, परिश्रम तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।

अविराज सिंह ने कहा कि युवाओं के विकास के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान भी जनप्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण दायित्व है। विधायक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्यवाही और समाधान की दिशा में चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को मजबूत बनाना और जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को समझना, दोनों ही समाज और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषय हैं। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिले, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो, इसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, खेलप्रेमियों, विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार, राहुल चौधरी, रविंद्र राजपूत, हेमचंद बजाज, देशराज यादव, बलराम यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्रराज ठाकुर, मोना सिंघाई, लाखन सिंह यादव, प्रवीण जैन, हेमंत राजा, रुपेश गोस्वामी, राजेंद्र सेंगर बीआरसी, आरएस शर्मा, रविंद्र असाटी प्राचार्य, एसएल साहू, श्रीमती सुल्पना नायक, विनोद रॉय उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Rae Bareli22 Sep

कुंवर मऊ के बासु बाबा बाजार में सजा भव्य मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

कुंवर मऊ के बासु बाबा बाजार में सोमवार को भव्य दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनल
Singrauli22 Sep

सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनल

सिंगरौली: / नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें - कलेक्टर श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।
Singrauli22 Sep

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!