गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरु शिष्य मिलन समारोह रखा गया। गुरु के दर्शन और सानिध्य की आस लेकर देश के कोने-कोने से पहुंचे शिष्यों के लिए यह कार्यक्रम भावनाओं से सराबोर रहा।
जैसे ही शिष्यों को अपने गुरु बागेश्वर महाराज का सानिध्य मिला, कई शिष्य भावुक हो उठे। शिष्यों ने महाराज श्री से आशीर्वाद लिया।
बागेश्वर महाराज ने सभी शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में धर्म, संस्कार और सेवा के भाव को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया। महाराज श्री ने कहा कि गुरु के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व शिष्यों का है।
उन्होंने शिष्यों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जहां भी हैं वहीं से सनातन के लिए डटे रहें और अपने आचरण व कर्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएं। गुरु के इन शब्दों ने उपस्थित शिष्यों में नया उत्साह भर दिया।
शिष्यों ने कहा कि गुरु का सानिध्य उनके लिए केवल दर्शन का अवसर नहीं बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त करने का माध्यम है। उनका कहना था कि यदि समय-समय पर इसी तरह गुरु के दर्शन और मार्गदर्शन मिलते रहें तो उन्हें अपने संकल्पों, सेवा के कार्यों में और अधिक ऊर्जा मिलेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी। कसौधन वैश्य समाज द्वारा कश्यप जयंती का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कसौधन वैश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।