Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

उदयपुर को मिला नया महापौर: भाजपा के पारस सिंघवी विजयी, नगर निगम में भाजपा का दबदबा बरकरार।”

22 Sep 2026, 12:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उदयपुर को मिला नया महापौर: भाजपा के पारस सिंघवी विजयी, नगर निगम में भाजपा का दबदबा बरकरार।” - UDAIPUR, राजस्थान

पारस सिंघवी बने उदयपुर के नए महापौर

उदयपुर / झीलों की नगरी उदयपुर के नगर निगम महापौर चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने आधिकारिक घोषणा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पारस सिंघवी को उदयपुर का नया महापौर (मेयर) घोषित कर दिया है। महापौर पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी ने एकतरफा जीत हासिल की। कुल 80 पार्षदों के बोर्ड में पारस सिंघवी को 55 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 25 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणामों में भाजपा के पास 53 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के 23 और अन्य पार्षद थे। महापौर चुनाव के दौरान भाजपा को अपनी पार्टी के 53 वोटों के अलावा 2 निर्दलीय पार्षदों का भी साथ मिला, जिससे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कुल वोटों का आंकड़ा 55 तक पहुंच गया।

पारस सिंघवी के समर्थकों ने बजाए छोल नगाड़े
जीत की औपचारिक घोषणा होते ही भाजपा खेमे और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। सिंघवी ने अपनी इस जीत को शहर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास बताया और उदयपुर के समग्र विकास को अपनी पहली प्राथमिकता करार दिया।

छात्र राजनीति से लेकर संगठन और जनसेवा के लंबे अनुभव का सफर
उदयपुर नगर निगम के नए महापौर बने पारस सिंघवी छात्र राजनीति से लेकर संगठन और जनसेवा के लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। वार्ड संख्या 24 से पांचवीं बार पार्षद चुने गए 62 वर्षीय पारस सिंघवी इससे पहले उप महापौर का दायित्व भी संभाल चुके हैं। 10 मई 1964 को जन्मे सिंघवी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्रसंघ राजनीति से की थी। नब्बे के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने लखनऊ से अयोध्या तक पैदल यात्रा की थी।

होटल और ट्रैवल का व्यवसाय
शैक्षणिक रूप से बीकॉम पारस सिंघवी का होटल और ट्रैवल का व्यवसाय है। व्यापारिक संगठनों में मजबूत पकड़ रखने वाले सिंघवी की चुनावी हलफनामे के अनुसार कुल संपत्ति 3.69 करोड़ रुपये है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा समाचार नंबर 2 सरकार के नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाएं जागरुक नागरिक- विधायक अनिल यादव कोसली, 21 सितंबर। अमन विधायक अनिल यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्र
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mainpuri22 Sep

मैनपुरी में अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान रैली’ में उमड़ा जनसैलाब; स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2027 के लिए फूंका तीसरे मोर्चे का बिगुल

विशेष संवाददाता, मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 'अपनी जनता पार्टी' (आपार्टी) द्वारा आयोजित विशाल 'संविधान सम्मान व…

पूरी खबर पढ़ें →
डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या जारी, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु
Nagaur22 Sep

डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या जारी, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु

डोडियाना। बाबा रामदेव मंदिर डोडियाना में बाबा रामदेवजी की भव्य भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन जारी है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!