Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर गुड़ियानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुड़ियानी, 22 सितंबर 2026। गांव गुड़ियानी निवासी पूर्व सरपंच राव अमर सिंह यादव के सुपुत्र शहीद कैलाश च

22 Sep 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर गुड़ियानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुड़ियानी, 22 सितंबर 2026। गांव गुड़ियानी निवासी पूर्व सरपंच राव अमर सिंह यादव के सुपुत्र शहीद कैलाश च - REWARI, हरियाणा

शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर गुड़ियानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
गुड़ियानी, 22 सितंबर 2026। गांव गुड़ियानी निवासी पूर्व सरपंच राव अमर सिंह यादव के सुपुत्र शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शहीद कैलाश चंद यादव ने देश की सेवा करते हुए 22 सितंबर 1970 को मणिपुर में 8वीं बटालियन, सीआरपीएफ के एक ऑपरेशन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी वीरता और शहादत के सम्मान में उन्हें पुलिस वीरता (Gallantry) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शहीद की पुण्यतिथि के अवसर पर इंस्पेक्टर सूरत सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम उनके पैतृक निवास पर पहुंची और शहीद कैलाश चंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीआरपीएफ टीम ने शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद के पुत्र एवं पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने सीआरपीएफ टीम सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीद कैलाश चंद यादव की शहादत परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को सदैव सम्मान और स्मरण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन राजेंद्र सिंह, राजेंद्र साहब, सहदेव यादव, वर्तमान सरपंच नरेंद्र कुमार, ठेकेदार नरेश सैनी, अजीत चेयरमैन, किशोर सिंह, अशोक सिंह, रघुबीर यादव, मास्टर खिल्लू राम, राकेश यादव, देवेंद्र यादव, जोगेंद्र सोनी, अनिल, संजय जांगड़ा, पवन यादव, अशोक जांगड़ा, रविंद्र यादव, ओम पंच, विजय प्रजापति, करमवीर जेई सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद कैलाश चंद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति समर्पण को नमन किया। “शहीदों की शहादत राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सदैव याद रखा जाएगा।”

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nuh22 Sep

भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम के निर्देश पर सरकारी कार्यालय के बाहर लगे जनहित सूचना पटट

भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों के बाहर लगे जनहित सूचना पट अधिकारी-कर्मचारी…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!