शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव एवं व्यापार मंडल के ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने जौनपुर के ऐतिहासिक शाही किले का नाम बदलकर केवल “जौनपुर किला” किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के नाम उनकी पहचान और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। सत्ता के इशारे पर ऐतिहासिक नामों में बदलाव करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इससे जौनपुर की सांस्कृतिक साझी विरासत और ऐतिहासिक पहचान के साथ खिलवाड़ होता है।
आरिफ हबीब ने कहा कि जौनपुर का शाही किला केवल ईंट-पत्थरों से बनी कोई इमारत नहीं है, बल्कि यह जौनपुर के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक स्थलों के नाम को बदलने के बजाय उनके इतिहास और महत्व को संरक्षित एवं प्रचारित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता, इतिहास से सीखा जा सकता है। आने वाली पीढ़ियों को अपने शहर की वास्तविक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जौनपुर की पहचान उसकी साझी संस्कृति, भाईचारे, साहित्य, संगीत, स्थापत्य और ऐतिहासिक विरासत से बनी है। किसी ऐतिहासिक नाम को बदलने की बजाय सरकार को चाहिए कि शाही किले सहित जौनपुर की तमाम ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास पर ठोस कार्य करे।
आरिफ हबीब ने कहा कि जौनपुर की ऐतिहासिक विरासत किसी एक वर्ग या समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे जौनपुर और देश की साझा धरोहर है। इसके नाम और इतिहास के साथ किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी पलिया विधानसभा के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में चम्पा देवी यादव पत्नी श्री कृष्ण यादव पर शेर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कनेरा देव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में व्याप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार मैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोनतहसील से रिपोर्टर थाने क्षेत्र सलोन स्थित ऊंचाहार रोड पर तेरहो गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अनाधिकृत हॉर्न के खिलाफ अभियान तेज — ₹65 लाख से अधिक जुर्माना, 275…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।