Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर

22 Sep 2026, 03:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर - JHALAWAR, राजस्थान

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

तेजादशमी के पावन पर्व पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। मंदिर परिसर वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पर्व के तहत नवमी की रात तेजाजी महाराज कंवरपुरा मड़वालान के थानक पर विशाल भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। बाहर से आए कलाकार भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक लोक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा।सोमवार तड़के से ही तेजाजी मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं।

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए तथा कच्चा दूध, नारियल, चूरमा और ध्वजा अर्पित कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मनौती मांगी।गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक भजनों पर भाव-नृत्य कर भक्ति का रंग जमाया।

‘गाज्यो-गाज्यो जेठ आसाढ़…और ‘तेजाजी महाराज की जय’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।दिनभर दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। इसके बाद देर शाम महाआरती का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उदयपुर को मिला नया महापौर: भाजपा के पारस सिंघवी विजयी, नगर निगम में भाजपा का दबदबा बरकरार।”
Udaipur22 Sep

उदयपुर को मिला नया महापौर: भाजपा के पारस सिंघवी विजयी, नगर निगम में भाजपा का दबदबा बरकरार।”

पारस सिंघवी बने उदयपुर के नए महापौर उदयपुर / झीलों की नगरी उदयपुर के नगर निगम महापौर चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!