Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

राइफल शूटिंग में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 7 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर बनाई जगह

22 Sep 2026, 05:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राइफल शूटिंग में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 7 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर बनाई जगह - JHALAWAR, राजस्थान

सूमर। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की 7 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 21 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिछवा, बकानी में आयोजित प्रतियोगिता अंडर-17 आयु वर्ग में हुई।

10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में विद्यालय की मनीषा कंवर हाड़ा ने प्रथम तथा भूमिका चोपदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 मीटर एयर राइफल में समृद्धि सिंह ने द्वितीय तथा मोनिका गुर्जर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार 10 मीटर ओपन साइट राइफल स्पर्धा में कनिष्का चौधरी ने प्रथम, तनिशा नागर ने द्वितीय तथा कनिष्का नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में विद्यालय के प्रिंस मीणा ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल राठौर ने सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

विद्यालय की ओर से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर
Jhalawar22 Sep

तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…

टीकमगढ़ के चंद्रपुरा में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की कलेक्टर ने की सराहना, ‘अथाई’ में दिखी बुंदेली संस्कृति की झलक
Tikamgarh22 Sep

टीकमगढ़ के चंद्रपुरा में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की कलेक्टर ने की सराहना, ‘अथाई’ में दिखी बुंदेली संस्कृति की झलक

जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में विकसित किए गए चैंबर आधारित अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!