चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने आदमपुर में डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आदमपुर (जालंधर), 22 सितंबर : पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए की गई पहलों के बारे में जागरूक करवाने के लिए चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने आज ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत विधानसभा क्षेत्र आदमपुर में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की गई।
जन संपर्क मुहिम के दौरान चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने आदमपुर शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जहां प्रदेश के गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करके लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दे रही है, वहीं सरकार ने कई लोक-पक्षी उपक्रमों की शुरुआत करके प्रदेशवासियों को बड़ी राहत पहुंचाई है।
श्री टीनू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मांवां-धीयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा जैसी कई अहम योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
शिक्षा और खेल के क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी है। युवाओं की अथाह ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और उन्हें खेल मैदानों तक लाने के लिए ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया’ जैसी पहल के साथ-साथ आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।
इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है और 71,000 से अधिक सरकारी नौकरियां केवल मैरिट के आधार पर दी गई है। श्री टीनू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आज 23 सितंबर बुधवार को सभी राज्यों में अपने नए…
पूरी खबर पढ़ें →
कोरिया - रात का सन्नाटा गहराता है और गांव के आंगन में करम की हरी डाली के आसपास…
पूरी खबर पढ़ें →
सोजत सिटी : सोजत रोड में मुख्य बाजार मे दिन दहाडे युवक पर फायरिंग कर घायल कर दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार ने गाय व अन्य गौवंशीय पशुओं में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।