तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

90 लोगों ने किया रक्तदान, अतिथियों एवं चिकित्सा टीम ने बढ़ाया उत्साह
अमित पाटीदार/सारंगी।
तेरापंथ युवक परिषद द्वारा लगातार दूसरे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन सारंगी स्थित तेरापंथ भवन में किया गया।
सेवा भावना से आयोजित इस शिविर में 90 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में एसडीएम महोदया रितिका जी पाटीदार, जनपद सीईओ साहब, स्थानीय चौकी प्रभारी महोदय एवं देवरे साहब ने पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाई तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर में झाबुआ से आई 9 सदस्यीय चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम का नेतृत्व कर रहे बीएमओ साहब के साथ स्थानीय चिकित्सक डॉ.
मोहनीश पटेल ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई।
तेरापंथ युवक परिषद द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की। 90 रक्तदाताओं का योगदान इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है।
परिषद ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।